स्व. पार्वती देवी उपाख्य अनारकली देवी, गाँव बंदला, जिला बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश

स्व. पार्वती देवी जिन्हें प्यार से अनारकली के नाम से बुलाया जाता था, हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर के बंदला गाँव के निवासी थीं। उनका जन्म नम्होल के पास स्थित दगसेच गाँव में हुआ था। छोटी आयु में ही उनका विवाह बंदला गाँव के नानकू राम और नानकी देवी के सुपुत्र दौलत राम ठाकुर के साथ हो गया। दोनों के पाँच बच्चे हुए। श्री रामलोक ठाकुर, श्री सुख राम ठाकुर, श्री राम पाल ठाकुर, श्रीमती सुनीता देवी और श्रीमती गोदावरी देवी।

स्व. दौलत राम ठाकुर और स्व. पार्वती देवी एक साथ

पार्वती उपाख्य अनारकली देवी बहुत ही सरल और स्नेही स्वभाव ही महिला थीं। उन्होंने हर परिस्थिति में अपने पति का साथ दिया। उनके घर से शायद ही कोई भूखा जाता हो। अपने आत्मीय व्यवहार के परिणामस्वरूप गाँव में उन्हें सब बहुत मानते थे। वे हमेशा अपने पति के साथ खेती और पशुपालन के कामों में लगी रहती थीं और सास ससुर की सेवा भी करती थीं।

पितृपक्ष में एकादशी तिथि को इनका श्राद्ध आता है।

सन्दर्भ

यह प्रामाणिक जानकारी स्व. पार्वती देवी के परिवारजनों ने उपलब्ध कराई है।