स्व. उषा ठाकुर, गाँव बंदला, जिला बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश

उषा ठाकुर हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के बंदला गाँव की निवासी थीं। उनका जन्म 3 अक्टूबर 1997 को हुआ था। उनके पिता स्व. राम पाल ठाकुर और माता श्रीमती सुनीता देवी हैं। अपने पाँच भाई-बहनों में उषा सबसे बड़ी थीं।

उषा का बचपन बंदला गाँव में ही बीता और उनकी प्रारंभिक एवं स्कूली शिक्षा गाँव के विद्यालय में हुई। उन्होंने 12वीं तक की शिक्षा प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने सिलाई-कढ़ाई का कार्य सीखा। वे सीधी, सरल और सहज स्वभाव की थीं। घर के कामकाज में भी वे अत्यंत निपुण थीं। इसके साथ ही उन्हें नृत्य का शौक था।

बचपन से ही मंदिर जाना उनके दैनिक जीवन का हिस्सा था। उन्होंने राष्ट्र सेविका समिति का प्रारंभिक प्रशिक्षण भी प्राप्त किया था और गाँव में समिति की गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेती थीं।

उषा का विवाह तय हो चुका था। विवाह की तैयारियों के बीच ही वे अचानक बीमार पड़ गईं। इसी समय कोरोना महामारी ने देश और दुनिया को अपनी चपेट में ले लिया था। बीमारी के दौरान 26 जुलाई 2021 को उषा ठाकुर का आकस्मिक निधन हो गया।

वंशावली

स्व. छज्जू राम
↓
स्व. दल्लू राम
↓
स्व. रीडकू राम
↓
स्व. लेहवा राम
├── स्व. तखुआ राम
├── स्व. भील राम
└── स्व. रणीया राम
  + स्व. कानो देवी
  ↓
  स्व. नानकू राम ठाकुर
  + स्व. नानकी देवी
  ↓
  स्व. दौलत राम ठाकुर
  + स्व. पार्वती देवी उपाख्य अनारकली देवी
  ↓
  ├── रामलोक ठाकुर
  ├── सुख राम ठाकुर + निर्मला देवी उपाख्य नीरो देवी
  │  ├── ललिता देवी
  │  ├── नीलम देवी
  │  └── नरेंदर ठाकुर
  ├── राम पाल ठाकुर + सुनीता देवी
  │  ├── उषा ठाकुर
  │  ├── भारती
  │  ├── आरती
  │  ├── जागृति
  │  └── भारत ठाकुर
  ├── सुनीता देवी
  └── गोदावरी देवी

सन्दर्भ

यह प्रामाणिक जानकारी स्व. उषा ठाकुर के परिवारजनों ने उपलब्ध कराई है।

स्व. उषा ठाकुर

जन्मस्थान = बंदला, बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश, भारत
3 अक्टूबर 1997 – 26 जुलाई 2021
राष्ट्रीयता = भारतीय
माता-पिता = श्रीमती सुनीता देवी और स्व. राम पाल ठाकुर
भाई बहन = भारती, आरती, जागृती, भारत