स्व. निर्मला देवी उपाख्य नीरो देवी, गाँव बंदला, जिला बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश

निर्मला देवी हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के बंदला गाँव की निवासी थीं। लोग उन्हें प्रेम से नीरो देवी नाम से बुलाते थे। उनका जन्म 15 अप्रैल 1969 को ब्रह्मपुखर के निकट बासला गाँव के श्री नत्थू राम और श्रीमती सुन्दरी देवी के घर में हुआ था और उनका बचपन वहीं बीता। उन्हें विद्यालय पढ़ने के लिए भेजा गया, लेकिन उन्होंने औपचारिक शिक्षा ग्रहण नहीं की। वे अपने माता-पिता के साथ घर के कार्यों में हाथ बँटाती थीं।

निर्मला देवी बचपन से ही भजन-कीर्तन और लोकसंगीत की शौकीन थीं। धार्मिक प्रवृत्ति के कारण वे नियमित रूप से व्रत और उपवास भी करती थीं। उन्हें भजन गाने में विशेष रुचि थी और वे बहुत सुंदर भजन गाती थीं।

उनका विवाह बंदला गाँव के सुखराम ठाकुर के साथ हुआ। सुखराम ठाकुर नीरो देवी की बड़ी बहन के देवर हैं। विवाह के बाद उन्होंने ससुराल में परिवार के साथ रहते हुए घर-गृहस्थी के सभी कार्यों में सहयोग किया। सुखराम ठाकुर और निर्मला देवी के तीन बच्चे हुए, जिनमें ललिता देवी, नीलम देवी और नरेंदर ठाकुर शामिल हैं।

निर्मला देवी का स्वभाव अत्यंत सरल, स्नेही और धार्मिक था। वे हाथ से ऊनी स्वेटर तथा अन्य उपयोगी वस्तुएँ बनाने में भी माहिर थीं। उनका अधिकांश समय गृहकार्य और परिवार की देखभाल में ही बीतता था। स्वयं औपचारिक शिक्षा से वंचित रहने के बावजूद उन्होंने अपने बच्चों की शिक्षा को विशेष महत्त्व दिया और उन्हें अच्छी तथा उच्च शिक्षा दिलाई।

शिक्षा प्राप्त करने के बाद उनकी दोनों बेटियों का विवाह हो गया। उनके पुत्र नरेंदर ठाकुर ने कानून की शिक्षा (लॉ) प्राप्त की और नौकरी करने लगे। उनका भी विवाह हो गया।

अपने परिवार के साथ निर्मला देवी का जीवन सुख और संतोष के साथ बीत रहा था। कोरोना काल के बाद बीमारी के कारण 2 मई 2022 को उनका स्वर्गवास हो गया।

वंशावली

स्व. छज्जू राम
↓
स्व. दल्लू राम
↓
स्व. रीडकू राम
↓
स्व. लेहवा राम
├── स्व. तखुआ राम
├── स्व. भील राम
└── स्व. रणीया राम
  + स्व. कानो देवी
  ↓
  स्व. नानकू राम ठाकुर
  + स्व. नानकी देवी
  ↓
  स्व. दौलत राम ठाकुर
  + स्व. पार्वती देवी उपाख्य अनारकली देवी
  ↓
  ├── रामलोक ठाकुर
  ├── सुख राम ठाकुर + निर्मला देवी उपाख्य नीरो देवी
  │  ├── ललिता देवी
  │  ├── नीलम देवी
  │  └── नरेंदर ठाकुर
  ├── राम पाल ठाकुर + सुनीता देवी
  │  ├── उषा देवी
  │  ├── भारती
  │  ├── आरती
  │  ├── जागृति
  │  └── भारत ठाकुर
  ├── सुनीता देवी
  └── गोदावरी देवी

स्व. निर्मला देवी उपाख्य नीरो देवी

जन्मस्थान = बासला, बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश, भारत
15 अप्रैल 1969 – 2 मई 2022
राष्ट्रीयता = भारतीय
व्यवसाय = गृहणी
पति = सुखराम ठाकुर
माता-पिता = स्व. नत्थू राम ठाकुर और स्व. सुन्दरी देवी
बच्चे = ललिता देवी, नीलम, नरेंदर ठाकुर

सन्दर्भ

यह प्रामाणिक जानकारी स्व. राम पाल ठाकुर के परिवारजनों ने उपलब्ध कराई है।